ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ऋण मोचन योजना को लेकर बैठक में सभी बैंक अधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी नहीं छूटना चाहिए। किसान संबंधित बैंक के फार्म लेकर उसमें आधार, खतौनी, अकाउंट स्टेटमेंट कृषि भवन घरांव में जमा कर दें। मृतक केस में नामिनी का फार्म भी आधार के साथ जमा करना होगा। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 873 शिकायतें आई हैं, जिनकी डिमांड एक से तीन फरवरी के बीच की जाएगी। इसके बाद भी कोई किसान ऋण मोचन से बचेगा तो उसका आवेदन 15 फरवरी तक जमा किया जाएगा। इस मौके पर कृषि अधिकारी अशोक कुमार भी मौजूद रहे।