फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस मनाने की बनाई रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस को समारोहपूर्वक मनाए जाने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पर्व को बेहतर ढंग से मनाने का निर्देश दिया गया।
एडीएम रामसिंह वर्मा ने जीआईसी के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को शहीद स्मारक पर ाम पांच बजे दीप प्रज्जवलित कराएं। 26 जनवरी को सुबह सात से आठ बजे क्रास कंट्री रेस का आयोजन होगा। सुबह आठ बजे सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकलेगी। इस दौरान राष्ट्रीय और सामाजिक जागरूकता संग शिक्षा - उपयोगिता विषयक स्लोगन शामिल किए जाएंगे। बीएसए और डीआईओएस को इस बारे में निर्देशित किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण, 8.50 बजे दी सेंट्रल बार भवन पर डीएम ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद कारागार ज्ञानपुर और जिला अस्पताल में मिठाई वितरण होगा। बैठक में एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह, भदोही यमुनाधर चौहान, औराई कविता मीणा, बीएसए अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय का कंट्रोल रूम स्थापित
ज्ञानपुर। मतदाता पुनरीक्षण एवं आगामी चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। इसके अलावा सहूलियत के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। एडीएम राम सिंह वर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम में दो पालियों में रहने के लिए कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। काल सेंटर नंबर 1950 और टोल फ्री नंबर 05414-250371 पर भी संपर्क कर चुनाव से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें