फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के खिलाफ विद्यालय संचालक हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। 12 जनवरी को लखनों गांव में स्कूली वैन हादसे के बाद गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई के खिलाफ संचालक अब मुखर हो गए हैं। प्रबंधकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर पर प्रदर्शन किया। कहा कि सील किए गए गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई वापस ली जाए। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अमान्य स्कूलों को मान्यता देने की मांग की। कहा कि हादसे को लेकर उनके स्कूलों का कोई कसूर नहीं है कि उन्हें सील किया गया। इस मौके पर जेपी, अवधेश, शिवम कुमार, राजेश चौधरी, अनूप कुमार, जितेंद्र कुमार, महानंद, शिव नरेश सिंह, काशी, राजेश कुमार, रामबहादुर सिंह, विवेकानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें