फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल और कलाम इलेवन ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजयुमो की ओर से शनिवार को वीएनजीआईसी कालेज में कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 टीमों ने प्रतिभाग के लिए नामांकन कराया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सुभाष यदुवंशी ने कहा युवाओं के अंदर असीमित प्रतिभा हैं। उसे बाहर निकालने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का होना बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता में नमो 112, अटल 113, अम्बेडकर 114, भगत सिंह 115, पं. दीनदयाल उपाध्याय 116, श्यामा प्रसाद मुखर्जी 117, सरदार पटेल 118, डॉ. अब्दुल कलाम 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें नमो 112, अटल 113, डॉ. अम्बेडकर 114 और डॉ. अब्दुल कलाम11 की टीम विजेता रही। इस मौके पर वरुण प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, पंकज बिंद, दीपक, अनंत मिश्रा, कपिल मिश्रा, नवनीत मिश्रा, गोरेलाल पांडेय, कपिल मिश्रा, जेपी सिंह, प्रवीण मिश्रा, महेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें