फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक देश के असली प्रहरी, 2

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। शहीद झूरी सिंह स्मारक स्थल परऊपुर में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 28 सेवानिवृत्त जवानों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सेना के जवान ही देश के असली प्रहरी हैं। रात-दिन और माइनस डिग्री में रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। उनकी मेहनत और अच्छा शक्ति से ही हम सभी चैन से रहते हैं। कहा कि भाजपा सैनिकों के सम्मान में सिर झुकाए खड़ी रहती है। वन रैंक वन पेंशन स्कीम को मोदी सरकार ने लागू किया। आधुनिक हथियारों से सेना को मजबूत किया गया। सांसद ने रमेश चंद्र, राजेंद्र कुमार पांडेय, मुरलीधर गौतम समेत 28 सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि विपक्ष मोदी हटाओ का नारा दे रहा है, जबकि प्रधानमंत्री गरीबी हटाने में लगे हैं। समारोह में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक मुकुल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन दिनेश पांडेय ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, महेंद्र बिंद, गोरेलाल पांडेय, रोहित कुमार पांडेय, राजीव पाठक, बाबूराम बिंद, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें