फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट थॉमस गोपीगंज इंटर वालीबाल का बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में शुक्रवार को प्रथम इंटर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। स्नेलहिल पब्लिक स्कूल वाराणसी, सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज मिर्जापुर के अलावा वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर, वाईएम कान्वेंट स्कूल ज्ञानपुर, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर और सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज की टीमे शामिल हुई। शुरूआती राउंड में टीमों ने एक दूसरे से जीत दर्ज करने के लिए पसीना बहाया। सेमीफाइनल में सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज और ज्ञानपुर ने नवोदय और वाईएम कान्वेंट स्कूल को हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल में ज्ञानपुर की टीम को हराकर सेंट थॉमस गोपीगंज विजेता बनी। इसके पूर्व प्रधानाचार्य पॉलसन फिलिप्स ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समापन में विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका बलराज सिंह, अभिषेक पाठक ने निभाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें