फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकरौठी को हराकर तारापुर ने प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर के अभयनपुर मैदान में दस दिनों से चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिताका फाइनल मुकाबला तारापुर वाराणसी और कुकरौठी के बीच खेला गया। तारापुर ने कुकरौठी को एक विकेट से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के कप्तान भरत यादव को ट्राफी सहित 11 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।
कुकरौठी की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 102 रन बनाए। कुकरौठी के मोती ने 42 रन बनाए। जवाब में उतरी तारापुर की टीम ने अंतिम ओवर में एक विकेट से जीत हासिल कर ली। तारापुर के नवीन यादव ने 65 रन बनाए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मिला। जबकि कुकरौठी के शुभम जिन्होंने 4 विकेट लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। प्रकाश जायसवाल व ज्वाला पटेल ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम प्रसाद व निहाला यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई जबकि रमाशंकर यादव कमेंटेटर रहे। प्रतियोगिता के संयोजक रामराज यादव ने लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें