ज्ञानपुर। भदोही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पल्हैया में शुक्रवार को मिशन शिक्षण संवाद के तहत शिक्षा का उत्थान, शिक्षक का सम्मान को लेकर शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएसए अमित कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इसके बाद बीएसए संग बीईओ भदोही जंगीलाल मौर्य, सुरियावां रजनीश श्रीवास्तव ने टीएलएम प्रदर्शनी का लोकार्पण और अवलोकन किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय नगुआ, पूरेरिसाल सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर, ज्ञानपुर, कोइलरा के प्रदर्शनी की सराहना की गई। शिक्षक विनोद कुमार ने मिशन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मौके पर शिक्षक अरविंद पाल, राजेंद्र पाल, श्रीकांत सिंह, यास्मिन बानो, आरके सिंह, मानिक यादव, अखिलेश यादव, आशीष सिंह, दिनेश मौर्य उर्मिला देवी, मुकुल सिंह, रामलाल सिंह, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।