फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने 125 गरीबों को बांटा कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड के बीच ज्ञानपुर तहसील प्रशासन की ओर से शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में एसडीएम अमृता सिंह ने 125 गरीबों को कंबल वितरित किया। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से 50 कंबल और प्रधान इसरावती देवी की ओर से 75 कंबल दिया गया। ठंड में नए कंबल पाने के बाद गरीब तबके के लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई, हालांकि दूसरे तहसीलों में कंबल वितरण कच्छप गति से चल रहा है। एसडीएम ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को कंबल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेवालाल यादव, क्षेत्रीय लेखपाल आदि रहे। बताते चलें कि तीनों तहसीलों में कंबल के लिए 15 लाख शासन से आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें