फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कराकर बताएं उसके फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन शिक्षकों को कई आसन और प्राणायाम कराकर इसका महत्व बताया गया। प्रशिक्षक धीरज सिंह और महेंद्र पटेल ने ताड़ासन, स्थिरता के लिए वृक्षासन, मानसिक दृढ़ता के लिए गरुणासन, कमर और पेट के लिए त्रिकोण आसन, उत्तानपाद आसन, मंडूकासन, शशकासन, गोमुखासन, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि आसनों और प्राणायाम के लाभ बताए। भरत लाल ने शिक्षकों को आहार-विहार के सामान्य नियम, योगासन करने की पूर्व तैयारी, बच्चों के लिए उपयुक्त प्राणायाम को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर आरपी यादव, राजेश पांडेय, पीके त्रिपाठी, रुक्मणी पांडेय, हरिओम श्रीवास्तव, पूजा मिश्रा, आराधना शर्मा, नीलम मौर्या, विकास कुमार, अंबरीष मिश्रा, मणीध कुमार, राज कुमार पाल, अतुल पांडेय, इंद्रमणि मिश्र, अमृत लाल यादव, धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी, जय प्रकाश ,मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें