फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर से मायूस लौट रहे खाताधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के उपडाकघर में बृहस्पतिवार 13वें दिन भी लेनदेन नहीं हो सका। इससे खाताधारकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। डाक सहायकों की तैनाती के बाद भी कामकाज न होने से व्यापारियों में नाराजगी है। आधार कार्ड बनाने के लिए आई मशीन भी दो माह से महज शोपीस बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख व्यवसायिक नगर गोपीगंज का उप डाकघर हमेशा सुर्खियों में रहता है। 20 से 25 लाख प्रतिदिन लेनदेन वाले उप डाकघर में बृहस्पतिवार को 13वें दिन भी कामकाज बाधित रहा। आधार कार्ड बनवाने और पैसा जमा करने और निकालने पहुंच रहे लोगों से नोकझोक हो जा रही है। तीन डाक सहायको वाले उप डाकघर में कुछ माह पूर्व कर्मचारियों की कमी से कामकाज बाधित रहता था लेकिन सांसद सासंद के फटकार के बाद डाक सहायक की तैनाती की गई लेकिन कामकाज में सुधार नहीं हो पा रहा है। डाकपाल राम अवतार ने कहा कि एक डाक सहायक को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। दो डाक सहायकों का पासवर्ड न आने से काम काज बाधित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंगलवार से काम काज शुरू हो जाएगा। पूर्व सभासद अनीस अख्तर और नरेंद्र दुबे ने डाक अधीक्षक वाराणसी से उप डाकघर गोपीगंज में व्याप्त लापरवाही कि जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें