फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमहंस की गिरफ्तारी पर भड़के रामभक्त, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सीतामढ़ी। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे संत परमहंस महराज को मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे नाराज रामभक्तों ने बुधवार को सीतामढ़ी में प्रदर्शन कर सरकार पर मनमानी का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

अयोध्या के तपस्वी छावनी आश्रम के उत्तराधिकारी संत परमहंस की गिरफ्तारी को लेकर लोगों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार श्रीराम के कार्य मे लगे साधु संतों को जेल में डाल रही है। अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब समय आ गया है कि अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण पर सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। श्रीराम भक्तों ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में बैठक कर परमहंस महराज ्े गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए उन्हें शीघ्र रिहा करने की मांग की। लोगों ने कहा कि परमहंस की गिरफ्तारी से साफ हो गया कि केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है, जिसे अब हर हिंदू समझने लगा है। बताते चलें कि परमहंस ने सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर पांच दिसंबर तक अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार ठोस कदम नहीं उठाएगी तो वे छह दिसंबर को सीतामढ़ी की मिट्टी का तिलक लगा कर आत्मदाह कर लेंगे। इससे पहले वह सीतामढ़ी की मिट्टी लेने के लिए यहां आए थे। करीब तीन दिनों के प्रवास के बाद दो दिसंबर को सीता समाहित स्थल की मिट्टी लेकर अयोध्या रवाना हुए थे। इस मौके पर श्यामबहादुर सिंह, हिमांशु तिवारी, दुर्गेश तिवारी, सरकार शुक्ल, महेश शास्त्री, सचिन तिवारी, राजेश सिंह, विद्या चौबे, बब्बू दूबे, चंद्रभान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें