फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से दो रेलवे ओवरब्रीज बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र ने मुलाकात कर उनसे चकपरौना-सेमराध मार्ग और धनतुलसी मार्ग पर दो रेलवे ओवरब्रिज बनवाने के साथ ही पांच करोड़ की सड़क स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने चकपरौना-सेमराध मार्ग और धनतुलसी मार्ग पर दो रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। इस दौरान ज्ञानपुर विधानसभा में बदहाल सड़कों के लिए पांच करोड़ स्वीकृत करने की गुजारिश की।
विज्ञापन

धार्मिक एवं पौराणिक स्थली सीतामढ़ी जाने के लिए जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग से पर्यटक एवं सैलानी जाते हैं, जबकि सेमराध जाने के लिए चकपरौना से होकर जाना पड़ता है। दोनों मार्गों पर पूर्वोत्तर रेलवे की लाइन गुजरती है। ट्रेन, मालगाड़ी आने पर काफी समय तक लोगों को परेशान होना पड़ता है। लोगों की मांग पर सोमवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र मुख्यमंत्री से मिलकर दोनों मार्गों पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। इसी तरह ज्ञानपुर विधानसभा में घनश्यामपुर बिरनई मार्ग, तिलंगा से बिहरोजपुर मार्ग, इंटर कॉलेज धनतुलसी से इंटर कॉलेज बसगोती मवैया मार्ग और कलिकमवैया से प्राथमिक विद्यालय बसगोती मवैया संपर्क मार्ग के लिए पांच करोड़ स्वीकृत करने की मांग की। इसी तरह गंभीर बीमारी से परेशान लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की मांग की। जिसमें शुभम पुत्र सोहन लाल निवासी दानूपुर पश्चिमपट्टी को तीन लाख, आशा पांडेय पत्नी विजय कुमार पांडेय निवासी बेरवा पहाड़पुर को चार लाख, संजू सिंह पत्नी विजय सिंह निवासी रोही को चार लाख अस्सी हजार, रामकुमार पांडेय पुत्र आदिनाथ निवासी सोनैचा को दो लाख अस्सी हजार, शंभूनाथ पुत्र स्व. राधेश्याम निवासी कालिकानगर को एक लख अस्सी हजार और प्रेमा मिश्रा पत्नी शैलेंद्र कुमार निवासी कूड़ी खुर्द को दो लाख 20 हजार को मदद देने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें