फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसने से राजमार्ग के उतरी लेन पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम के जकड़न से मुक्त नहीं हो पा रहा है। आए दिन लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। रविवार सुबह प्रयागराज से वाराणसी जा रहे ट्रक का गुल्ला टूटने से वह उत्तरी लेन पर फंस गया। ट्रक फंसने से उत्तरी लेन पर आवागमन ठप हो गया। करीब दो घंटे बाद प्रशासन और एनएचआई के कर्मचारियों ने उसे क्रेन से हटवाया । इस दौरान एक एंबुलेंस को दक्षिणी लेन से निकाला गया। वाहनों की कतार इतनी लंबी हो गई कि अपराह्न चार बजे तक वाहन रेंगकर आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

सिक्सलेन निर्माण के चलते हाइवे पर जगह-जगह निर्माण का कार्य चल रहा है। इससे आए दिन हाइवे पर गोपीगंज, लालानगर, औराई और जंगीगंज में जाम की स्थिति बन जा रही है। रविवार की सुुबह प्रयागराज से वाराणसी की तरफ माल लादकर जा रही ट्रक का गुल्ला टूटने से वह गड्डे में फंस गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य ट्रक भी बगल से निकालने के चक्कर में गड्डे में फंस गया। जिससे राजमार्ग का उत्तरी लेन पर आवागमन बंद हो गया। इसके चलते राजमार्ग पर देखते ही देखते गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लगभग दो घंटे तक राजमार्ग पर जाम के चलते लोग कराहते रहे। इस दौरान जाम में फंसी एक एंबुलेंस को किसी तरह दक्षिणी लेन से निकाला गया। वहीं जाम के दो घंटे बाद प्रशासन ने एनएचआई के क्रेन से राजमार्ग से दोनों ट्रकों को हटवाया, तब जाकर आवागमन शुरू हुआ लेकिन अपराह्न चार बजे तक वाहन रेंगकर आगे बढ़े। इस दौरान जाम में फंसे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। गुस्साए राहगीरों नें राजमार्ग के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और ठेला लगाने वालों जाम का जिम्मेदार बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। कहा की न तो जिला प्रशासन इस ओर ध्यान देता है, और न एनएचआई टीम। जिससे हर रोज राहगीरों को घंटेभर जाम से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें