फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू का सेवन जानलेवा, इससे बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें तंबाकू के सेवन को जानलेवा बताया गया। तंबाकूजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक मौत तंबाकू के सेवन से होती है। देश में हर साल करीब 10 लाख लोग तंबाकू सेवन से असमय मौत के मुंह में चले जाते हैं। क्षय रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों से कहीं अधिक मौत तंबाकू से होने वाले रोगों से होती है। परिवार के बड़े लोग अगर तंबाकू का सेवन छोड़ दें तो बच्चे कभी सेवन नहीं करेंगे। कहा कि तंबाकू सेवन रोकने के लिए कोटपा एक्ट 2003 लागू है। इसमें सार्वजनिक स्थल, स्कूल के आसपास 200 मीटर की परिधि में कोई तंबाकू की दुकान न खुलने का प्रावधान है। अगर खुली मिले तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने आम जन से आग्रह किया कि तंबाकू सेवन को रोकें। सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने तंबाकू से होने वाले रोगों को विस्तार से बताया। एनसीसी प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि तंबाकू सेवन करने वाला व्यक्ति अपना ही नहीं परिवार के लिए खतरा बन जाता है। इस मौके पर राजीव कुमार, जेपी सिंह, दिलीप पांडेय, बीएसए अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें