ऊंज। इलाके के सुधवैं गांव में सोमवार को बसपा की बैठक हुई। इसमें बूथ गठन के साथ ही आगामी चुनाव को लेकर मंत्रणा की गई। मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज अमरेंद्र बहादुर भारती ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दबे, कुचले, शोषितों के लिए संविधान में अधिकार दिया। भाजपा सरकार उसे खत्म कर दलित, पिछड़ों को उनको पुराना अधिकार दिलाना चाहती है। झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में लगने के लिए कहा। मौके पर कमलाशंकर राव, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।