गोपीगंज। नगर स्थित भारत भारती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पालिका ईओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गांधी जयंत्री की पूर्व संध्या पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को भारत भारती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें बच्चों ने तरह तरह की पेंटिंग बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं निबंध लेखन में बच्चों ने अपने कलात्मक लेखन से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसमें प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीयों को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें किरन त्रिपाठी को प्रथम स्थान वहीं आयसा बानो, चमन शेख, रिया पाठक समेत अन्य प्रतिभागियों को पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। कहा की भारत को स्वच्छ बनाने के लिए हम सब को जागरूक रहना पड़ेगा। क्योंकि यह किसी एक के जागरूक प्रयास से संभव नहीं है। इसमें हम सब की बराबर की भागीदारी होनी चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक माता प्रसाद चौबे, सलाऊद्दीन, चन्द्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।