फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से युवती कि मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुर घाट स्थित निषाद बस्ती में शुक्रवार सुबह एक युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर घाट निवासी ज्योति निषाद (22) सुबह घर के पास कुंए पर नहा रही थी। नहाते समय अचानक कुएं में गिर गई। उसे निकालने के लिए गांव वालों ने काफी देर मशक्कत किया, लेकिन उसे निकाला नही जा सका।जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने किसी तरह शव को कटिया के सहारे बाहर निकलवाया। शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार छह महीने से वह मानसिक रूप से पीड़ित थी। जिसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें