गोपीगंज। थाना क्षेत्र के चार स्थानों पर बुधवार को हुईं मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। माधोपुर गांव में सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिससे शंकर शर्मा (60) सरिता देवी (32) पत्नी महेंद्र शर्मा, उर्मिला (46) पत्नी जिलाजीत शर्मा, अनीता (17) पुत्री जिलाजीत घायल हो गई। दोनों पक्षों ने थाने में तीन-तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना क्षेत्र के कसीदहा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में रामजीत उनकी पत्नी सुनीता देवी और उनकी लड़की सुलेखा घायल हो गई। मारपीट के मामले में थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई। थाना क्षेत्र के बीसा गांव में साइकिल से धक्का लगने से नंदलाल निवासी बीसा गांव घायल हो गए। परिजन जब शिकायत लेकर धक्का मारने वाले के घर पहुंचे तो मारपीट हो गई। इस मामले में भी थाने में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में लीला देवी पुत्री संतलाल निषाद और विकास पुत्र मदनलाल घायल हो गए। मारपीट के मामले में थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।