फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों के दाम में बढ़ोतरी होने पर उबली कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पेट्रोल और डीजल के रोज रोज बढ़ते दामों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी, तब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल का दाम अधिकतम था। पेट्रोल का दाम थोड़ा भी बढ़ने पर ऐसे धरना प्रदर्शन और सड़क जाम करती थी। जैसे देश में आपातकाल लग गया हो। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम है। फिर भी रोज रोज पेट्रोल का दाम बढ़कर 75 रुपया लीटर हो गया है। मगर इसपर मोदी सरकार मौन धारण किए हुए है। जिससे इनके जन विरोधी नीतियों का खुलासा होता है। क्योंकि तेल के दाम बढ़ने से सभी वर्गों पर व्यापक असर पड़ता है। कहा कि रोजगार के प्रश्न पर मोदी जी पकौड़े, समोसे, चाय बेचने वाले स्वावलंबी लोगों के रोजगार को भी सरकार की ओर से की गई रोजगार की व्यवस्था बताई जा रही है। एक तरह से कहा जाय तो मोदी सरकार आर्थिक फ्रंट पर भी पूरी तरह से फेल हो गई है। बैठक में मुख्य रूप से उमापति मिश्र, जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुबे, प्रेमबिहारी उपाध्याय, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, राजेश पांडेय, गुलजारीलाल उपाध्याय, लवकुश मिश्र, आनंद उपाध्याय, निजामुद्दीन मंसूरी, श्रीधर मिश्र, शारदा सरोज, राजाराम दुबे, अवधेश पाल, निजाम, बालमुकुंद कसेरा, अनुपम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें