फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। इलाहाबाद के संस्कार स्कूल में सीबीएसई स्तर की आयोजित कलस्टर स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दुबई, कतर समेत कई देशों और विभिन्न प्रांतों से आईं 56 टीमों के बीच परचम फहराने वाली टीम का मंगलवार को अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमारी के नेतृत्व में स्कूल में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अंडर-17 में दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की टीम सिल्वर मेडल जीतने वाली यूपी की पहली टीम बनी। कई टीमों को पछाड़ते हुए सेमीफाइनल में डोबियन पब्लिक स्कूल, पंजाब को हराकर डीपीएमएस की टीम फाइनल में पहुंची, हालांकि वहां हार गई। यह प्रतियोगिता 11 से 17 नवंबर तक चली। खो-खो टीम में शशिकांत यादव, शिवम मिश्र, रोहित सिंह, सनी यादव, आदर्श वर्मा, शिवम पांडेय, अमन अंसारी, प्रियांशु यादव, सत्यम केसरी, प्रतीक मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें