फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली आज, सीतामढ़ी में भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी/लालानगर। देव दीपावली और गंगा महोत्सव को जिले में भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी समेत कई स्थानों पर श्रद्धालु हजारों दीप जलाकर पर्व को मनाएंगे। सीतामढ़ी में मुख्य अतिथि के साथ 21 लोग गंगा की महाआरती करेंगे।
विज्ञापन


चार नवंबर को धार्मिक स्थली सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि आश्रम गंगा घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया है। शुक्रवार तक गंगा घाटों की साफ-सफाई और रंगरोगन का कार्य पूर्ण हो गया। वाल्मीकि आश्रम गंगा घाट 51 हजार दीपों से जगमग होगा। प्रख्यात भजन गायक वशिष्ठ मिश्रा भजन प्रस्तुत करेंगे। उद्घाटन कालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक और समाजसेवी राहुल देव दूबे करेंगे। गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर पर देव दीपावली को लेकर सप्ताह भर से लगे उत्साही श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया है।

शनिवार को श्रद्धालु हजारों दीप जलाकर पर्व को मनाएंगे। महोत्सव में मुख्य अतिथि अयोध्या के महाराज स्वामी चिन्मयानंद महाराज जबकि विशिष्ट अतिथि दिनेश सिंह चंदेल कमांडेंट रैपिड एक्शन फोर्स होंगे। दीपक मोदनवाल ने बताया कि महोत्सव पर पांच हजार गेंदा की माला और गुलाब की पंखुड़ियों से बाबा की अलौकिक मूर्ति को नटराज स्वरूप में सजाया जाएगा। रात आठ बजे बाबा की भस्म आरती सवा लाख बातियों से की जाएगी। कई स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें