ज्ञानपुर (भदोही)। स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें स्वतत्रंता दिवस के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। विविध आयोजनों में क्रास कंट्री रेस होगी और मानव शृंखला बनेगी।
15 अगस्त को सुबह छह बजे सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकलेगी। सात बजे खेल विभाग की ओर से पाली से जिला मुख्यालय तक क्रास कंट्री रेस होगी। सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में डीएम ध्वजारोहण करेंगे। 8.30 बजे डीएम कलेक्ट्रेट में पौधरोपण, 8.40 बजे डीएम सेन्ट्रलबार में झंडारोहण करेंगे। सुबह 9.20 बजे जीआईसी में मानव श्रृखला निकलेगी, साढ़े नौ बजे गांधी उद्यान में डीएम और एसपी पौधरोपण करेंगे। इसी प्रकार महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में रक्तदान कैंप, श्रमदान एवं स्वच्छता से सम्बन्धित कार्यक्रम होंगे साथ ही मरीजों को फल वितरित होगा। साढ़े 10 बजे जिला जेल में डीएम कैदियो को मिष्ठान और फल वितरण किया जाएगा। सुबह 11 बजे तीनों तहसीलों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियो द्वारा एक-एक पौध लगाया जायेगा। डीएम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 और 16 अगस्त को स्कूलों में पौधरोपण और स्वच्छता के लिए शपथ दिलाने के लिए बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम हरिलाल यादव समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।