फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापी राइट एक्ट के तहत तीन दूकानदारों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही) । किलोस्कर कंपनी का नकली फिल्टर बेचने के आरोप में शनिवार को नगर के तीन दूकानदारों के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों दूकानदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिल्ली से आए किलोस्कर कंपनी के अधिकारी हरिमोहन गुप्ता एवं ऑपरेशन मैनेजर जितेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस एवं क्राइम ब्रांच के साथ जनरेटर की दूकानों पर छापेमारी की। ज्ञानपुर रोड स्थित एक दुकान से दस नकली फिल्टर, दूसरी दूकान से बीस और जीटी रोड स्थित दूकान से 35 फिल्टर बरामद किया गया। ज्ञानपुर रोड के आगरा जनरेटर से सोनू, अनुराग, मशीनरी वर्क्स से अनुराग, शोभनाथ, इंजीनियरिंग जनरेटर की दूकान से हरिश्चंद्र को हिरासत में लिया गया। कंपनी अधिकारी की तहरीर पर इनके खिलाफ 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छापेमारी से अन्य दूकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दूकानदार भय से दूकान बंद करके भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें