फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख 30 हजार पौधों से आएगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए इस साल जुलाई में तीन लाख 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। बारिश शुरू होने के साथ ही पौधरोपण को सफल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि वन महोत्सव अभियान एक जुलाई से शुरू है, लेकिन पांच जुलाई को फुलवरिया से वृहद कार्यक्रम के साथ ही माह भर में सभी पौधे लगेंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष एक से दो लाख पौधे लगाए जाते हैं। हालांकि निगरानी का अभाव होने और लोगों में जागरूकता की कमी के चलते ज्यादातर पौधे नष्ट हो जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 में पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग को 94 हजार 750, जबकि सरकारी विभाग को दो लाख 36 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। सरकारी विभाग में सबसे अधिक पौधे माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाया जाएगा। सभी स्कूलों को 40-40 पौधे लगाने होंगे। इसी तरह, लोक निर्माण विभाग, आरईएस, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से पौधरोपण किया जाएगा। एक जुलाई से वन महोत्सव कार्यक्रम शुरू हो चुका है, लेकिन पांच जुलाई को गंगा से सटे फुलवरिया गांव में बड़े कार्यक्रम में 500 पौधे लगाने के बाद अभियान तेज हो जाएगा। इसके लिए वन विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी युद्धस्तर पर काम शुरू कर चुके हैं। प्रभागीय वनाधिकारी केके पांडेय ने कहा कि पौधरोपण अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। पांच जुलाई को वन महोत्सव कार्यक्रम के बाद से जुलाई भर में सभी तीन लाख 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें