भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगहीं, करियांव में बीती रात गैस सिलेंडर फट जाने से मकान की छत और दीवार ढह गई। घटना में एक महिला के झूलसने की जानकारी मिली है। परिजनों के मुताबिक महिला सिलेंडर फटने से पहले ही किचेन से बाहर आ गई थी। जोरदार आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भ़ीड़ लग गई। रात दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
गांव के स्व.जवाहर लाल की पत्नी 65 वर्षीय फूला देवी रविवार की रात खाना बना रही थी। गैस की दुर्गंध आने पर फूला देवी किचेन से बाहर भागी और घर वालों को इसकी जानकारी दी। इस बीच सिलेंडर फटने की आवाज से गाव थर्रा गया। आवाज इतना तेज थी कि उनके मकान की छत उड़ गई साथ ही दीवार भी ढह गई और आग लग गई। आग मे किचेन में रखे खाद्य पदार्थ चारपाई, बर्तन आदि जल गए। रात किसी से सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। झुलसी महिला का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया।