फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की परीक्षा में शामिल होंगे 31 हजार विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं की परीक्षा में 31 हजार 255 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 22 से 25 नवंबर तक होने वाली परीक्षा के लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है। इस बार 20 अंको की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। जिले में राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन कुल 182 माध्यमिक और इंटर कॉलेज हैं। फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा से पूर्व नौवीं की परीक्षा कराने में शिक्षा विभाग जुट गया है। 22 से 25 नवंबर तक होने वाली परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। जिसमें कहा कि वह परीक्षा का समय अपने स्तर से निर्धारित कर किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं के लिए प्रति विषय निर्धारित 70 अंक के प्रश्न पत्र में 30 फीसद अंक (20 अंकों की) बहु विकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराने का निर्देश दिया गया है। उन्हें 20 अंको की परीक्षा ओएमआर शीट पर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें