फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भ्रष्टाचार की सीढ़ी, 40 के स्थान पर लगाए 30 एमएम के पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी गंगा घाट पर बनी रही सीढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई्र। सीढि़यों पर 40 एमएम मोटाई वाले पत्थरों के स्थान पर 30 एमएम के पत्थर लगा जा रहे थे। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं धर्मार्थ मुकेश मेश्राम की जांच में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

अब इन सीढ़यों को तोड़कर फिर से मानक के अनुसार पत्थर लगाए जाएंगे। इस मामलेे में अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सरकार धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र के विकास पर जोर दे रही है। जिले के एक मात्र पर्यटन स्थली सीतामढ़ी में पर्यटन विभाग की तरफ से कई काम कराए जा रहे हैं। करीब 30 लाख की लागत से मार्बलयुक्त सीढ़ी का काम कराया जा रहा है। पिछले दिनों प्रमुख सचिव पर्यटन सीतामढ़ी पहुंचे। उनकी जांच के दौरान कार्यों में मानक में गड़बड़ी मिली थी। पक्की सीढ़ी के पत्थर में 40 एमएम मोटाई की जगह पर महज 30 एमएम मोटाई के पत्थर लगाए जा रहे है। इसी तरह 110 स्ट्रीट लाइट में भी भी खामियां मिलीं। तमाम सोलर लाइटे भी लगाने के बाद जल ही नहीं सकीं। श्री सीता समाहित स्थल मंदिर परिसर में कराए गए इंटरलॉकिंग भी कई जगह से टूट गए हैं।
मंदिर के प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि मंदिर परिसर में लगी इंटरलॉकिंग कई जगह खराब हो गई है। कार्यदायी संस्था यूपीएसटीडी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर केके सिंह ने कहा की मानक से कम मोटाई वाले पत्थर हटाए जायेगें। जो निर्माण हुआ हैं उसे तोड़ा जाएगा और मानक के अनुरूप निर्माण कार्य होगा। इसको लेकर अवर अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें