फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

286 महिला शिक्षामित्रों की हुई काउंसिलिंग

Fri, 15 May 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली द्वितीय बैच की 286 महिला शिक्षामित्रों की शुक्रवार को छह काउंटरों पर काउंसिलिंग कराई गई।
विज्ञापन


काउंसिलिंग के दौरान सामान्य एवं पिछड़े ब्लाकों के शिक्षामित्रों से तीन-तीन विकल्प भी मांगा गया है। 413 शिक्षामित्रों में बचे 138 पुरुष शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग  शनिवार को होगी।


शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पर काउंसिलिंग कराने के लिए महिला शिक्षामित्रों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। ब्लाकवार बनाए गए काउंटरों पर शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन



ज्ञानपुर ब्लाक के काउंटर पर  खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय, औराई में अरविंद पांडेय, भदोही में रजनीश श्रीवास्तव, सुरियावां में जंगीलाल सहित अन्य दो ब्लाकों पर भी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

काउंसिलिंग के दौरान डीघ में 46, अभोली में 22, सुरियावां में 43, ज्ञानपुर में 60, भदोही में 57, औराई की 58 सहित 286 महिला शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग हुई। द्वितीय बैच के 419 शिक्षामित्रों में भदोही नगर के छह शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को हुई थी। 413 में 286 महिलाओं की काउंसिलिंग होने के बाद अब 127 पुरुष शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग शनिवार को डायट पर होगी।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर केडी पांडेय ने बताया कि महिला शिक्षामित्रों से तीन-तीन विकल्प मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें