फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांवड़ यात्रा के लिए बने 28 ट्रैफिक पॉइंट, तीन चेक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आगामी सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ऊंज से लेकर बाबूसराय तक 42 किमी परिक्षेत्र में कुल 28 ट्रैफिक पॉइंट और तीन चेक पोस्ट बनाए हैं। जिससे प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले कांवड़ियों को परेशानी न हो। सावन में एक महीने तक कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की है, जबकि सामान्य वाहनों का संचालन दूसरी लेन से होगा। यातायात को सुचारु रखने के लिए 28 प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट चिह्नित किए हैं। तीन चेक पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले प्रमुख कटों और सर्विस लेन पर बूम बैरियर लगाए जा रहे हैं। बड़े कटों को बंद करने के संबंध में एनएचएआई से समन्वय स्थापित किया गया है, जिस पर कार्य शुरू हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की है, जिसके लिए ड्यूटी प्लान तैयार कर लिया गया है। पूरे कांवड़ मार्ग की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया है, जो भ्रामक सूचनाओं पर कार्रवाई करेगी। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शुक्रवार, शनिवार और रविवार को विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यूपी-112 की लगभग 15 पीआरवी पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें