फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को भदोही आएगी लाइफलाइन एक्सप्रेस

Sun, 14 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार को सांसद वीरेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 18 दिनों तक भदोही वासियों को एम्स और डा. राम मनोहर लोहिया जैसे अस्पतालों के चिकित्सकों का परामर्श मिलेगा।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि लाइफलाइन एक्सप्रेस में मरीजों का संपूर्ण जांच और उपचार की व्यवस्था होगी। यह 6 डब्बों की ट्रेन 27 फरवरी को भदोही आ जाएगी और से 16 मार्च तक यहां रहकर जनमानस का नि:शुल्क उपचार करेगी।


यह पहली बार ऐसा होगा जब मरीजों का परीक्षण एम्स और डा.राम मनोहर लोहिया जैसे अस्पतालों के चिकित्सक करेंगे।
सांसद ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद, मिर्गी, कटे होठ, नाक, कान, आंख, सरवाइकल कैंसर आदि का उपचार मिलेगा।

बताया यह कार्यक्रम इंपैक्ट इण्डिया फाउंडेशन के द्वारा आयोजित है जो महिंद्रा फायनांस द्वारा वित्तपोषित किया गया है। सांसद ने बताया कि इस रेल शिविर के लिए रेल मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। मंत्रालय ने ही तारीखें निश्चित की है। वार्ता में महिंद्रा फायनांस के शाखा प्रबंधक,  त्रिवेश त्रिपाठी, मरकंत पाण्डेय, डा. गिरीश मिश्र, डा. वीके सिंह, पूर्व विधायक डा.पूर्णमांसी पंकज, रवि पाटोदिया, शैलेंद्र दूबे आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें