फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 27 समूहों ने तैयार किए 1.10 लाख तिरंगे, ब्लॉकों पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की मुहिम करीब-करीब पूरी कर ली गई है। 27 समूहों ने एक लाख 10 हजार तिरंगे तैयार किए हैं। सोमवार को विकास भवन से तिरंगे ब्लॉकों पर भेजे गए। मंगलवार को ब्लॉकों से ग्राम पंचायतों में भेजा जाएगा और हर घर पर लगाया जाएगा। समूह की महिलाओं को हर तिरंगा निर्माण के लिए 20-20 रुपये भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
जिला प्रशासन जहां कार्यक्रम को भव्य ढंग से मनाने की तैयारी में लगा है तो तिरंगा निर्माण के रूप में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को रोजगार भी सुलभ हो चुका है। वह तिरंगा बनाने में जुट चुकी है। अब तक करीब एक लाख 10 हजार तिरंगा तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

समूहों की ओर से सोमवार को विकास भवन में उसे पहुंचाया गया। जिसे मिशन की तरफ से ब्लॉकों पर भेजा गया। जिसको ग्राम पंचायतों को वितरित किया जाएगा। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक लाख छह हजार के सापेक्ष 1.10 लाख तिरंगा तैयार हो चुका है।
प्रशासन की तरफ से 18 हजार नए तिरंगा बनाने का लक्ष्य बढ़ाया गया है। जिसे पूर्ण कर ब्लॉकों पर भेजा जाएगा। समूहों को एक तिरंगा के लिए 20-20 रुपये का भुगतान विभाग करेगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि शासन से मिले लक्ष्य से दो गुना तिरंगा गांव में लगाया जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें