फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कानपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भदोही के 26 खिलाड़ियों ने जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भदोही के 26 खिलाड़ियों ने मेडल पर कब्जा जमाया। इसमें प्रिया पाल ने 40 किलो वर्ग कैडेट कैटगेरी और अनुकर्ष बिंद ने 50 किलो जूनियर वर्ग में गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके अलावा 11 खिलाड़ियों ने रजत पदक जीते। वहीं 13 कांस्य पदक जीतकर भदोही का नाम रोशन किया। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पांच से सात दिसंबर के राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

इसमें कोच रोहित बिंद और नीलेश कुमार के नेतृत्व में कुल 31 खिलाड़ी अलग-अलग वर्ग में हिस्सा लेने के लिए गए थे। प्रतियोगिता के दौरान भदोही के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 मेडल अपने नाम किए। 25 किलो सब जूनियर वर्ग में प्रामिसी सिंह ने कांस्य जीता। वहीं 20 से 30 किलो सब जूनियर वर्ग में हर्ष व हर्षित ने काव्य और ऋषभ, अर्पित व करन ने रजत पदक जीता। इसी तरह 45 किलो जूनियर वर्ग में कृष्णा ब्रांज, 70 किलो सीनियर वर्ग में ओमप्रकाश ने रजत, 35 केजी सब जूनियर में जेकी अजहर ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं सीनियर गर्ल्स अधिक भार में ओम्सी सिंह, कशिश सिंह व अवंतिका सिंह ने रजत जीता। 40 से 50 किलो कैडेट कैटेगरी में नम्रता, ज्योति, आंचल दिनेश यादव व श्रेया मिश्रा ने रजत और आयुषी सेठ व अंशिका ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग 50 किलो अधिक भार में अनस, अंश और ओम ने कांस्य व राजपाल ने रजत जीते। वहीं जूनियर वर्ग में हिंमाशु यादव रजत पदक पर कब्जा जमाया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सत्यम शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें