फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फीडर की 26 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। शनिवार को दोपहर बारिश के दौरान गुल हुई बिजली आपूर्ति रविवार को 26 घंटे से अधिक समय बाद आई। इस दौरान लोग उमस और गर्मी से बेहाल हो गए और जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। लोगों का कहना है कि लोकल फाल्ट पर विभाग का काबू नहीं रह गया है। आए दिन दिन कहीं न कहीं जर्जर तार टूटते रहने से बिजली समस्या हो रही है। लोगों ने बताया कि शनिवार को बारिश से पूर्व सालिमपुर में केबल बर्स्ट हो जाने से इंदिरा मिल फीडर की बिजली गुल रही। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शनिवार को मूसलाधार वर्षा से ठीक पहले शहर की बिजली गुल हो गई थी। बाकी फीडरों की बिजली शाम तक बहाल हो गई लेकिन इंदिरा मिल फीडर की आपूर्ति रात भर और रविवार को दिन भर नदारद रही। इससे इंदिरा मिल, चौरी रोड, बाजार सरदार खां, आनंद नगर आदि मोहल्लों की बिजली लगभग 26 घंटे तक गुल रही। इससे चौरी रोड और इंदिरा मिल क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक अस्पतालों की भी बिजली गुल रही। जिससे मरीज बेहाल हो गए।
एक्सईएन विद्युत राम कुमार ने बताया कि सालिमपुर में 33 केवी विद्युत केबिल बर्स्ट हो गया था। शनिवार की शाम तक मूसलाधार वर्षा के चलते उसे ठीक नहीं कराया जा सका था। इस बीच जहां केबल बर्स्ट हुआ था वहां जलमग्न हो जाने से मरम्मत कार्य में भारी परेशानी हुई। बताया कि रविवार को सायं चार बजे तक केबिल की किसी तरह मरम्मत कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें