फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 18 समितियों पर पहुंची 250 एमटी डीएपी, खत्म होगी किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। खाद की किल्लत से धान की रोपाई में हो रही परेशानी की खबर छपते ही समितियों पर डीएपी और यूरिया पहुंचनी शुरू हो गई। शनिवार को 18 समितियों पर 250 एमटी डीएपी और 300 एमटी यूरिया पहुंच गई। सहकारिता विभाग का मानना है कि रविवार और सोमवार तक सभी 52 समितियों पर 750 एमटी डीएपी पहुंच जाएगी। इससे किसान समितियों पर पहुंचकर खाद ले सकेंगे। इससे किसानों की किल्लत खत्म होगी।
विज्ञापन

मानसून शुरू होने के बाद किसान धान की नर्सरी की रोपाई करना शुरू कर दिए हैं, लेकिन समितियों पर डीएपी न मिलने से उन्हें परेशानी हो रही थी। 28 जून के अंक में अमर उजाला ने धान की रोपाई शुरू, समितियों से डीएपी गायब शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की तो अफसरों की नींद खुली। शनिवार की दोपहर बाद से समितियों पर डीएपी पहुंचने लगी। समितियों पर ट्रक से उतर रहे डीएपी को देखकर किसान खुश हो गए। औराई के कैयरमऊ, भरतपुर साधन सहकारी समिति पर 250-250 बोरी डीएपी उतारी गई।
कोट
शनिवार को 18 समितियों पर करीब 250 एमटी डीएपी और 300 एमटी यूरिया पहुंच गई। सभी समितियों पर खाद भेज दिया गया है। दो दिन में सभी समितियों पर किसान जाकर डीएपी और यूरिया ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम प्रकाश, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें