दुर्गागंज पुलिस ने मंगलवार की रात वरुणा पुल-सरायकंसराय मार्ग के पास से 25 हजार के इनामी बदमाश शुभम पांडेय को गिरफ्तार किया। तेंदुई, वाराणसी निवासी बदमाश के खिलाफ गैंगेस्टर, पशु तस्करी, धोखाधड़ी जैसे आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि शुभम पांडेय 25 हजार का इनामी बदमाश है। उसके खिलाफ चंदौली और भदोही जिले में तीन मामले दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राय ने देर रात वरुणा पुल-सरायकंसराय मार्ग पर घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।