फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ खमरिया पर लगा 25 हजार का अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी ने अधिशासी अधिकारी खमरिया विजय बहादुर यादव पर 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाकर वेतन से वसूली करने का आदेश दिया है। आरोप है कि वार्ड नंबर नौ पीपरतर कैथान खमरि या निवासी मो.एहसान ने 19 अक्तूबर 2019 को अधिशासी अधिकारी/जनसूचना अधिकारी विजय बहादुर यादव से कई बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। तब से अब तक सूचना देने में मनमानी की जा रही है। राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय में अपील करने पर आयुक्त किरन बाला चौधरी ने सुनवाई कर उक्त आदेश सुनाया। आदेश की प्रति डीएम आर्यका अखौरी को उपलब्ध कराते हुए आदेश का पालन सख्ती से कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें