नगर के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को परीक्षा देकर बाहर आते परिक्षार्थी
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। केंद्रीय जल मिशन योजना अंतर्गत 52 ग्राम पंचायतों में हैवी बोरिंग का कार्य पूरा होते ही पंप लगाने में तेजी पकड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भदोही के नेशनल कॉलेज तिराहा स्थित गोदाम में 82 सबमर्सिबल पंप स्टोर कर लिए गए हैं, जो 15 से 25 हार्स पॉवर के हैं और प्रथम चरण में कार्यदायी संस्थाएं जून में 14 पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता से चलाने के लिए कमर भी कस लिया है। जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद अभी तक 30 ग्राम पंचायतों का मामला अटक गया है। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा है कि जून माह में ही 20 लाख से अधिक परिवारों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा। मिशन के नोडल अधिकारी और अधिशासी अभियंता जलनिगम मुजीब अहमद ने बताया कि गत वर्ष कार्यदायी संस्था वेलस्पन को 82 ग्राम पंचायतों में पेयजल योजनाओं को स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 42 योजनाओं का कार्य बिना किसी रुकावट के शुरू हुआ था। 40 का मामला जमीन विवाद में उलझ जाने से कई बार मशीनों को वापस लौटना पड़ा है। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप में 10 ग्राम पंचायतों में हैवी बोरिंग का कार्य पूरा होने पर अब चालू होने वाली योजनाओं की संख्या 52 तक पहुंच गई है। 30 मामलों का निस्तारित होने पर ही कार्य आगे बढ़ सकेगा। जून में 14 पेयजल योजनाओं को चालू कराकर लगभग 20 लाख से अधिक परिवारों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा।
नेशनल कालेज भदोही के पास गोदाम में रखे जल मिशन योजना के पंप। संवाद- फोटो : BHADOHI