फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विशेष अभियान में 244 भूमि विवाद के मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने विशेष अभियान में भूमि से जुड़े 244 मामलों का निस्तारण किया। समाधान, संपूर्ण समाधान और जनता दर्शन में बढ़ती शिकायतों को लेकर डीएम ने पिछले दिनों तीनों एसडीएम, तहसीलदार को निस्तारण का निर्देश दिया था। जिसके बाद तीनों तहसीलों में गठित टीमों ने गांव-गांव जाकर मौके पर निरीक्षण, पैमाइश और सुनवाई कर संबंधित पक्षों की उपस्थिति में विवादों का समाधान सुनिश्चित किया। इनमें धारा-24 पैमाइश के सर्वाधिक 97 मामले, मेड़बंदी के 49 मामले और धारा-116 के 15 मामले शामिल हैं। इसके अलावां आठ आवंटियों को वास्तविक कब्जा दिलाया गया और धारा-134 के दो प्रकरणों को निस्तारित किया गया। ग्राम सभा की भूमि के सीमांकन से संबंधित 36 प्रकरण, ग्राम सभा की भूमि से अतिक्रमण हटाने के 16 प्रकरण, सामान्य भूमि विवादों के 20 प्रकरण और आबादी भूमि का एक अन्य मामले का निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य केवल मामलों का निपटारा करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि संबंधी विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें