जिले के 18 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव होने के कारण मेले में मरीजों की संख्या अधिक रही। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार से ग्रसित रहे। जिन्हे जांच पड़ताल कर दवाई उपलब्ध कराई गई। मेले में कुल 2425 मरीजों का उपचार किया गया।
इसके अलावा 343 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मेले में 929 पुरुष, 842 महिला और 654 बच्चों का उपचार किया गया। बुखार, बदन दर्द, कमर दर्द, सर्दी, जुकाम, जकड़न समेत विभिन्न बीमारी के मरीज आए। कसियापुर, महजूदा, करियावं, हरिहरपुर, चकटोडर, कटरा, सेमराध, लालानगर, गोपीगंज अर्बन आदि पीएचसी मेला लगाया गया। कसियापुर पीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव हुआ है। ऐसे में सेहत को लेकर सजगता जरुरी है। लापरवाही बरतने पर लोग तत्काल बीमार पड़ सकते हैं।