फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: संपर्क में आए 24 की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रवासी की स्क्रीनिंग करते चिकित्सक। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर। कोरोना संक्रमण काल में सोमवार रात को लैब से राहत भरी खबर आई। गोपीगंज सीएचसी के कोरोना संक्रमित वार्ड ब्वाय के संपर्क में आए 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता कम हुई, हालांकि अब भी 16 लोगों के सैंपल का इंतजार है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड 19 से जिला भी प्रभावित हुआ है। तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत अब तक 43 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें तीन की मौत हो चुकी है जबकि सात स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सप्ताह भर पूर्व गोपीगंज सीएचसी में तैनात वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गोपीगंज नगर में खलबली मच गई थी। स्वैब जांच के दौरान भी वार्ड ब्वाय के सीएचसी आने से वहां तैनात चिकित्सक संग अन्य स्वास्थ्यकर्मी की धड़कन बढ़ गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी दो दिन सील कर 40 स्वास्थ्यकर्मी संग करीबियों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया।
सोमवार की रात में 24 स्वैब की जांच निगेटिव आई। अब भी 16 स्वैब के जांच का इंतजार विभाग कर रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने कहा कि वार्ड ब्वाय संक्रमित मिलने पर सभी परेशान हो गए थे लेकिन रिपोर्ट आने पर राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें