फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 2.36 लाख मतदाता बनेंगे 755 प्रत्याशियों के भाग्य विधाता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सातों नगर निकायों में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान में दो लाख 36 हजार मतदाता 755 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेेंगे । इसमें एक लाख सात हजार 533 महिला मतदाता हैं। अध्यक्ष के छह पदों पर 79 और सदस्य के 116 पदों पर 676 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो जाएगा। अध्यक्ष और सभासद पद के लिए चुनावी मैदान में कूदे उम्मीदवारों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। बुधवार को दिन और रात में डोर टू डोर प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में मतदान कराने की अपील करते रहे। सातों निकायों में अध्यक्ष के कुल 79 और सभासद के 676 उम्मीदवार मैदान में है। दो लाख 36 हजार 184 मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो भदोही में एक लाख 18 हजार 816, गोपीगंज में 29 हजार 212, सुरियावां में 15 हजार 693, ज्ञानपुर में 11 हजार 438, घोसिया में 18833, खमरिया में 20 हजार 909और नई बाजार में 12377 मतदाता अध्यक्ष और सभासद का चुनाव करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले को 12 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है।
ज्ञानपुर। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद पुलिस और प्रशासन चुनाव को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से कराने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए डीएम और एसपी लगातार सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सातों निकायों में डेढ़ हजार सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि 500 से अधिक हेडकांस्टेबल, 100 इंस्पेक्टर और एसआई, 500 होमगार्ड, 100 महिला कांस्टेबल, होमगार्ड, 70 आईटीबीपी के जवान, 60 पीएसी के जवान, 150 बाहरी पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें