फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 235 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। यातायात माह में चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को अधिकारियों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर आने जाने वाले वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान 235 वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें अधिकतर लोग बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के बगैर वाहन चलाते मिले। सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी शशिकांत ने बताया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट चलने वालों पर एक हजार जुर्माना है। मौके पर लाइसेंस न दिखा पाने वालों पर पांच हजार जुर्माने का प्रावधान है। यदि कोई अपने वाहन के कागजात नहीं दिखा पाता है तो उसे ढाई हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। लिप्पन तिराहे और पकरी तिराहे कार्रवाई हुई जहां वाहन स्वामी कागजात दिखाते मिले। जांच से वाहन स्वामियों में खलबली मची रही। बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने रास्ते बदल दिए।
ट्रैफिक पुलिस ने सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और नियम से चलने का आह्वान किया। लोगों को जुर्माने की रकम के बारे में भी बताया गया और चेतावनी दी गई। अभियान में ओमकार सिंह, मनीष यादव, अशोक सिंह, राजू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें