भदोही। सोमवार को मुबारक सफर-ए उमरा के लिए नगर से दो दर्जन जायरीनों का जत्था भदोही स्टेशन से रवाना हुआ। जायरीनो को मुबारक सफर पर रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने उनसे अल्लाह की बारगाह में दुआ की दरख्वास्त की। इस दौरान स्टेशन परिसर नारा ए तकबीर से गूंज उठा।
हाजी मुनीर अंसारी ने बताया कि पूरे जिले से 23 खुशनसीब लोग उमरा पर जा रहे हैं। कहा कि अल्लाह की बारगाह में हाजिरी का मौका अल्लाह के ही रहमो करम से मिलता है। खुशनसीब वो हर शख्स है जिसे उमरा व हज करने का मौका मिला। हाफिज इरफान ने बताया कि सभी जायरीन इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे हैं। जहां मंगलवार की शाम सभी जेद्दाह की उड़ान भरेंगे। स्टेशन पहुंचे लोगों में जमील नेता, गुड्डू खालसा, शफीक अहमद, गुड्डू राइन, हाजी शमसेर खां, नसीम अहमद, सलीम अहमद, शमसेर आदि रहे।