फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 29.96 लाख से होगा 220 मीटर नाली और इंटरलाकिंग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। नगर पंचायत में घोसिया में 29 लाख 96 हजार की लागत से 220 मीटर नाली व इंटरलाॅकिंग का निर्माण कराया जाएगा। सड़क का निर्माण होने से सात से आठ हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। बीते दिनों चेयरमैन बेबी एबरार के शिलान्यास के बाद तेज गति से काम चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत घोसिया सिन्हा रोड जीटी रोड से मिश्रानी घोसिया होते हुए चिंतामणिपुर के रास्ते प्रधानमंत्री सड़क से उगापुर हवाई पट्टी को जोड़ता है। बीते कई वर्ष से उक्त मार्ग जर्जर हो गया था। इससे नगर पंचायत घोसिया के वार्ड नंबर चार, पांच, 11, तीन, और दो के लोगों के साथ-साथ गांव देहात से आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर कई बार बोर्ड की बैठकों में मांग भी उठी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए 220 मीटर मार्ग के मरम्मत और सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य का शिलान्यास बेबी एबरार के द्वारा किया गया। शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। ईओ अनुपम सिंह ने बताया कि नाली व इंटरलाकिंग कार्य शुरू हो चुका है। 29 लाख 96 हजार से 220 मीटर नाला व इंटरलाॅकिंग का कार्य होना है। कार्यदायी संस्था को मानक के आधार पर समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें