फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में भदोही सीट पर सबसे अधिक वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मखमली कालीनों के लिए विश्व प्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही में पूर्वांचल की 14 सीटों में सबसे अधिक मतदाता हैं। यहां कुल 19 लाख 13 हजार 568 वोटर हैं, जबकि मिर्जापुर दूसरे नंबर पर है। सबसे कम मतदाताओं में राबर्ट्सगंज और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

देश में सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में पांच चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। छठवें और सातवें चरण में पूर्वांचल की 14 सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाग्य विधाता तय करेंगे। भदोही, आजमगढ़ समेत पूर्वांचल की करीब छह सीटों पर छठवें चरण में 12 मई तो शेष सीटों पर 19 मई को सातवें चरण में वोट डाला जाएगा। कुछ सीटों पर भाजपा और गठबंधन पर सीधी टक्कर है तो कुछ सीटों पर कांग्रेस त्रिकोणीय मुकाबला बना रही है। मतदाताओं के लिहाज से भदोही पूर्वांचल में सबसे आगे है। यहां कुल 19 लाख 13 हजार 666 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में 17 लाख 96 हजार 931 वोटर हैं। दूसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में 18 लाख 85 हजार मतदाता हैं। वैसे तो आजमगढ़, सोनभद्र और जौनपुर में दो-दो संसदीय सीट बनाई गई हैं लेकिन कम वोटरों में सोनभद्र के राबर्टगंज की सीट पर हैं। यहां पर 13 लाख 24 हजार 990 मतदाता हैं, जबकि जौनपुर के मछलीशहर सीट पर 14 लाख 42 हजार मतदाता हैं।
विज्ञापन

इनसेट
सीट - मतदाता
भदोही- 19 लाख 13 हजार 568
वाराणसी- 17 लाख 96 हजार 931
चंदौली- 17 लाख 19 हजार 383
मिर्जापुर- 18 लाख 85 हजार 889
राबर्ट्सगंज- 13 लाख 24 हजार 990
गाजीपुर- 18 लाख 57 हजार 712
आजमगढ़- 17 लाख 85 हजार 635
लालगंज- 16 लाख 49 हजार 122
सलेमपुर- 16 लाख 34 हजार 333
बलिया- 17 लाख 92 हजार 420
घोसी- 16 लाख 17 हजार 776
जौनपुर- 18 लाख 48 हजार 842
मछलीशहर- 14 लाख 42 हजार 102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें