ज्ञानपुर। शनिवार को थाना चौरी और गोपीगंज क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई आग की घटनाओं में फसल समेत गुमटी जल कर राख हो गई। आग से हजारों रुपये की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाने में सफलता पाई जाती रही। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड दल मौके पर नहीं पहुंच सका था।
चौरी प्रतिनिधि के अनुसार-क्षेत्र के धनापुर में शनिवार का विद्युत शार्टशर्किट से एक बीघे गेहूं की खड़ी फसल पलक झपकते राख हो गई। कंधिया गांव निवासी रामखेलावन व मंसाराम पांडेय का खेत धनापुर में है। खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजरे हैं जो काफी जर्जरअवस्था में पहुंच चुके हैं। घटना में रामखेलावन का 12 बिस्वा व मंसाराम पांडेय का 8 बिस्वा गेहू की फसल जली है। आग बुझाने पहुंचे लोगों का कहना रहा कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग निकट पहुंचने की हि म्मत नहीं जुटा पा रहे थे। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता तब तक एक बीघे की फसल राख में बदल गई।
कौलापुर प्रतिनिधि के अनुसार- कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर में शुक्रवार की रात गणेश पांडेय की चाय-पान की दुकान में आग लग जाने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। बताते हैं कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में संदि ग्ध हाल में लगी आग ने गुमटी सहित सामान को जद में लेकर राख कर दिया। गणेश का जीविकोपार्जन उसी दुकान से होता था अब वह भी जल गई। रात में आस-पास के लोग मौके पर पहुंच आग को बुझाने में लगे रहे। आग कैसे लगी ज्ञात नहीं हो सका।