गोपीगंज। लायंस क्लब ज्ञानपुर की ओर से बुधवार को आरोग्य हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 यूनिट रक्तदान हुआ। पंकज माहेश्वरी और राजीव गुप्ता की देखरेख में रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि यह ब्लड किसी गरीब एवं लाचार परिवार के जरूरतमंद की जान बचाने में काम आ सकेगा। समय-समय पर होने वाले ऐसे आयोजनों में पहुंच कर रक्तदान करने का सुझाव दिया। लायन अजय दुबे, अर्चना दुबे, अभय श्रीवास्तव, सावित्री देवी, अरुण कुमार, मिंकु, रंजीत गुप्ता, रणंजय सिंह, पिंटू, संतोष मोदनवाल, आदर्श कुमार सिंह, लवी ठाकुर, राजेश पाल, गौरव चौरसिया, मो.साहिल, फिरोज रब्बानी, श्यामू चौरसिया, नमन दुआ, लव कुमार यादव, आशीष कुमार जायसवाल, गणेश अग्रवाल, शिव सेठ आदि की सहभागिता रही। इस मौके पर लायंस रमेशचंद्र त्रिपाठी, सुनील शर्मा, आनंद तिवारी, हरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद गुप्ता, एम आई खान, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।