फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम शोभायात्रा में खुब लगे जयजयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भदोही और नईबाजार में शनिवार की शाम श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रात्रि 9.30 बजे मर्यादपट्टी पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पालिका चेयरमैन अशोक जायसवाल ने किया।
इस दौरान श्रद्धालू झूमते नाचते गाते भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते मर्यादपट्टी पहुंचे। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से रजपूरा कालोनी से शोभायात्रा के शुभारंभ से पहले सायं 6.30 बजे विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और पालिकाध्यक्ष शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष राजीव चौरसिया, महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने पूजन किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालू रास्ते भर डीजे की धुन पर नाचते गाते थिरकते चल रहे थे। इस दौरान श्रीराम जानकी मंदिर पर भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। अजिमुल्लाह चौराहे पर शोभायात्रा का भव्य सवागत किया गया। एसडीएम रमेश कुमार, सीओ भूषण वर्मा सहित कोतवाली पुलिस भी डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नईबाजार में विजय दशमी मैदान से नगर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा उत्तर फटका पहुंची। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में पीके श्रीवास्तव, विनीत बरनवाल, रवींद्र दूबे, राकेश कैलासी, पप्पू तिवारी, करुणा शंकर दूबे, गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्य, शिवशंकर यादव, सत्यप्रकाश बिंद, कमलेश उमर वैश्य, कमलेश जायसवाल, अरुण जायसवाल, निहाला दूबे, हरिलाल पाल, दिलीप गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, विनय उमर, लालता सोनकर, सुरेंद्र यादव, जवाहिर यादव, दिनेश कुमार यादव, रामजीत यादव, खोवा सोनकर, कामता चौरसिया,,दीना सोनकर, प्रिंस गुप्ता, परमानंद मौर्य, नन्हें मिश्रा, आकाश सोनकर, राजकुमार गुप्ता, नारायण मोदनवाल, अमित जयसवाल, मंटू जयसवाल, पप्पू दूबे, मनोज जयसवालआदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें