फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में बुधवार को रामरायपुर स्थित निजी प्रतिष्ठान में संकल्प से सिद्धी युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को जीवन कौशल और समय प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान युवाओं को स्वच्छ और भ्रष्टाचारमुक्त भारत का नारा दिया गया। राज्य प्रशिक्षक रविकांत भारती ने कहा कि युवा ही देश को गति प्रदान कर सकते हैं। इसलिए युवाओं का मार्गदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हर तरफ भ्रष्टाचार की बात होती है। स्वच्छता अभियान चलाना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में यदि युवा चाह लें तो क्रांति ला सकते हैं। ट्रेनिंग कोआर्डिनेटर देवेंद्र दूबे ने कहा कि व्यक्ति को कुछ भी करने से पहले इस पर गौर करना चाहिए कि उक्त कार्य उसके क्षमता, रुचू और योग्यता के अनुरूप है अथवा नहीं। इस विचार करने के बाद ही कोई कार्य शुरू करना चाहिए। कार्यक्रम में आईस ब्रेकिंग व ओपन डिस्कसन के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया गया। ऋचा सिंह ने भी संबोधित किया। नायब बिंद ने आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से हृदय मिश्रा, महेंद्र सिंह, अनिल, शुभम मिश्रा, सुरेंद्र, भीमराज, ऋषभ आदि रहे। संचालन सुरेश मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें